भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा के पास ट्रक व मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटर साइकिल पर सवार सिंचाई विभाग का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सिंचाई विभाग में फिल्ड स्टाफ हेल्पर पद पर तैनात है और भोड़िया खेड़ा ड्यूूूटी पर जा रहा था।
ढिंगसरा के पास उसके आगे चल रहे ट्रक ने बिना कोई इशारा व बिना इंडिकेटर दिए ट्रक मोड दिया और इससे उसकी बाइक ट्रक से जा भिड़ी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।