फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ग्राम हेरोइन सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से 7 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ढिंगसरा से किरढ़ान की ओर जा रही थी तो गांव किरढ़ान के समीप एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे रुकवा कर पूछताछ की तो उसकी पैंट की जेब से 7 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम उर्फ कालु निवासी किरढ़ान बताया। जिस पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें