फतेहाबाद। गांव बड़ोपल नहर से बरामद हुए शवों में एक की पहचान हो गई है। दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक जिस शव की पहचान नहीं हुई है वह काफी गली-सड़ी अवस्था में है।
पहले युवक के शव की पहचान पंजाब के पटियाला के समाना निवासी रामलाल के रूप में हुई है। वीरवार को सदर पुलिस ने राम लाल के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि छह जून को पुलिस को बड़ोपल नहर से दो शव मिले थे। पुलिस ने शवों को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। एक शव के हाथ पर रामलाल लिखा हुआ था। पुलिस ने पहचान के लिए थानों में सूचना भेजी। सूचना के आधार एक शव की पहचान पटियाला के समाना क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय रामलाल के रूप में हुई। रामलाल के शव को लेने के लिए परिजन सदर थाना में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि एक जून से रामलाल लापता था। भाखड़ा नहर में पानी पीने के दौरान डूब गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तलाश के दौरान उन्हें सदर थाना क्षेत्र की पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। यहां पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।