फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी से जिले में एक गाय की मौत, दो नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रविवार को को लंपी पॉक्स के मात्र दो नए केस सामने आए हैं और 19 पशु ठीक हुए हैं। वहीं एक गाय की लंपी के कारण मौत हो गई। रविवार को 500 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में अब लंपी का प्रकोप निरंतर कम होता जा रहा है। अब तक जिले में लंपी के 2499 नए केस मिले हैं, जिनमें से 2084 पशु ठीक हो चुके हैं। 283 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। जिले में पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर 84 फीसदी हो गया है। वहीं जिले में रविवार को गांव भूथनकलां में एक गाय की मौत हुई है। जिले में अब तक लंपी से 131 गायों की मौत हो चुकी है। जिले में रविवार को 500 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई। अब तक एक लाख चार हजार 500 पशुओं को लंपी की डोज लगाई जा चुकी है और वैक्सीनेशन का काम 95 फीसदी तक पहुंच गया है। अब 5500 पशुओं को लंपी की डोज लगाई जानी बाकी है।
कोट
जिले में लंपी का प्रकोप लगभग समाप्त होने को है। 95 फीसदी पशुओं को कवर करके उनको डोज लगाई जा चुकी है। केस भी काफी कम आ रहे हैं और रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें