फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शहर फतेहाबाद में धर्मशाला रोड निवासी एक युवती डेंगू तथा चार मरला कॉलोनी निवासी बुजुर्ग चिकनगुनिया ग्रस्त मिला है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 26 तथा चिकनगुनिया मरीजों की संख्या 5 पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज अब तक फतेहाबाद शहर में ही मिले हैं। वहीं जिले में अब तक करीब 2250 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी हो चुका है। अधिकारियों की माने तो सबसे ज्यादा लारवा लोगों के घरों में पनप रहा है। फ्रिज की ट्रे और कूलर में सबसे ज्यादा लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस साल अब तक मिले केस
बीमारी मरीज मिले
डेंगू 26
मलेरिया 1
चिकनगुनिया 5
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना।
अचानक तेज सिर दर्द होना।
मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
आंखों के पीछे दर्द होना।
चिकनगुनिया के लक्षण
बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन होना।
कंपकपी व ठंड के साथ बुखार का अचानक बढ़ना।
सिर दर्द होना।
ऐसे रखें सावधानी
डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडिज मच्छर दिन में काटता है, रूके हुए साफ पानी में ही पनपता है।
घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें।
शरीर को ढककर रखें और मच्छर रोधी दवा व क्रीम का प्रयोग करें।
छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें।
मलेरिया के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें