फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब निकालते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गांव खुनन से नाजायज शराब निकालते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 बोतल नाजायज शराब व 150 लीटर लाहन बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर रतिया के अंतर्गत नागपुर पुलिस चौकी टीम मे एचसी धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की फुमण सिंह निवासी खुनन अपने घर के पास बाड़े में भट्ठी लगाकर नाजायज शराब निकाल रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर नाजायज शराब निकाल रहे उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से लाहन, नाजायज शराब व शराब निकालने का समान बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें