फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेढ़ साल के बच्चे की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लवप्रीत का फाइल फोटो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में रविवार रात को खेलते समय डेढ़ साल का बच्चा कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा अपने ननिहाल में आया हुआ था। उसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

आदमपुर के गांव कालवां निवासी बलजीत सिंह का डेढ़ साल का बेटा लवप्रीत कुछ समय से अपने ननिहाल में गांव भिरड़ाना आया हुआ था। रात को वह आंगन में खेल रहा था। इस दौरान उसका हाथ कूलर से छू गया। कूलर में उतरे करंट का उसे तेज का झटका लगा। घर में चीखपुकार मच गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें