फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चाकू दिखाकर मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। भाखड़ा नहर के रास्ते गांव शक्करपुरा जाने वाले बाइक सवार से हथियार के बल पर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने पंजाब के गांव बक्सीवाला निवासी अमनदीप को गिरफ्तार किया है, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शक्करपुरा निवासी मलकीत सिंह ने बताया था कि उसकी चंडीगढ़ रोड पर वर्कशॉप है। वह 15 दिसंबर को भाखड़ा नहर के रास्ते गांव में जा रहा था, तभी तीन बाइक सवार लड़के पीछे से आए और उसकी बाइक के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने तेजधार चाकू दिखाकर कहा कि जो तुम्हारे पास है, वो निकाल दो नहीं तो मार देंगे। इसके बाद आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि गांव बक्सीवाला निवासी अमनदीप, चुल्हड़ निवासी गुरदीप व भूतगढ़ निवासी सुखप्रीत ने वारदात की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि मोबाइल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें