फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एडीजीपी ने पंचायतों को ड्रग मुक्त अवाॅर्ड से नवाजा

विज्ञापन
गांव मताना में ग्रामीणों को संबो​धित करते एडीजीपी श्रीकांत जाधव।
विज्ञापन
फतेहाबाद। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने मंगलवार को गांव मताना सहित जिले के दस गावों को नशामुक्त घोषित किया। गांव मताना के पंचायत घर में हुए नशा मुक्ति कार्यक्रम में एडीजीपी ने जिले के गांव मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनावाली सोत्तर, सिरढान, गिल्लाखेड़ा और बनावली के नशा मुक्त होने की घोषणा की। ग्राम पंचायतों को एडीजीपी ने ड्रग मुक्त अवार्ड से नवाजा।
विज्ञापन

एडीजीपी जाधव ने कहा कि लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मबल के कारण दस गांव नशा मुक्त गांव बन चुके हैं। इन गावों के युवाओं ने खुद को पढ़ाई और खेलों से जोड़ा है। यहां के बड़ों ने खुद को काम-धंधे और खेतीबाड़ी से जोड़कर नशे को अलविदा करने का संकल्प किया है। दूसरे गावों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।
उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। यह न सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को विनाश के रास्ते पर ले जाता है। जो उम्र दुनिया को कुछ कर दिखाने की है, यदि उस उम्र में इंसान को नशे की बुरी लत लग जाए तो उसका और उसके परिवार के साथ पूरे समाज का पतन होने लगता है। नशे के विरुद्ध लड़ाई लंबी है। हम सबको एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी नशे के खिलाफ सजग रहें, सचेत रहें और जिम्मेदार बनकर नशे के दैत्य को हराएं। इसलिए जिले का हर युवा यह प्रण ले कि वह न तो नशा करेगा और न ही किसी को नशा करने देगा। कार्यक्रम में एमएस जादूगर सम्राट ने कई जादुई कारनामे दिखाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी, डीएसपी जयपाल सिंह, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, गांव मताना के सरपंच दलबीर वर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल, निहाल सिंह कामरेड, रण सिंह कामरेड, रणधीर मताना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें