फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शराब ठेके से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव हिम्मतपुरा में शराब ठेके से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलरा निवासी जगसीर के तौर पर हुई है जिसे पुलिस रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि 6 जून को गांव हिम्मतपुरा में शराब ठेके के कारिंदे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक 25 हजार की नकदी लूट की घटना को अंजाम देकर चले गए थे जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर बलरा निवासी जगसीर को रेलवे स्टेशन के पास से काबू कर लिया और दूसरे की तलाश जारी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह अपने साथी के साथ टोहाना घूमने आया था लेकिन उसकी जेब में सिर्फ 100 रुपये थे इसलिए वे शराब ठेके की तरफ गए जहां कारिंदे को अकेला पाकर उन्होंने लूट की योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें