फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मारपीट व जानलेवा हमले का एक आरोपी काबू

Sat, 14 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। थाना सदर पुलिस ने गांव हड़ोली में पिछले वर्ष 25 अक्तूबर को हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि गांव हड़ोली निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बिल्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुराने विवाद की रंजिश के चलते 25 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उसके भाई मानक के साथ मारपीट की गई। कुलदीप के अनुसार, जब वह अपने भाई और पिता सुरजीत सिंह के साथ समझौते के उद्देश्य से गली में पहुंचे तो वहां मुख्त्यार सिंह, बिट्टू, वीरू और गुरमुख सिंह मौजूद थे। आरोप है कि मुख्त्यार सिंह ने गंडासे से मानक के सिर पर वार किया, जबकि वीरू और बिट्टू ने ईंटों से हमला किया। इसी दौरान गुरमुख सिंह ने बिंडा से कुलदीप के हाथ पर प्रहार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में आरोपी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें