सामुदायिक केंद्र का शुभारंभ करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला।
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने ग्राम पंचायत डांगरा में नवनिर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।
ग्रामवासियों ने पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया और नए भवन के उद्घाटन को गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। बराला ने कहा कि यह नया पंचायत भवन गांव के प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे जनसुनवाई की प्रक्रिया सशक्त होगी, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक गति मिलेगी। बराला ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस भवन का उपयोग जनहित और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि गांव के विकास को नई दिशा मिल सके।
इस अवसर पर गांव डांगरा में सरपंच उर्मिला मूंड, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मूंड बलराज, नंबरदार, सुरजीत चैयरमेन, ज़िले सिंह बराला, मिट्ठू नंबरदार सभी पंच और ग्रामीण उपस्थित रहे।