फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लूटपाट और मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। थाना शहर पुलिस ने इसी वर्ष 18 फरवरी को भुना रोड, बड़ी नहर पुल के पास हुई लूटपाट व मारपीट के मामले में एक आरोपी रतिया निवासी अमरलाल उर्फ नंदू को गिरफ्तार कर किया है थाना शहर रतिया प्रभारी रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को गांव टिब्बी निवासी रोहित ने शिकायत देकर बताया था कि अनाज मंडी रतिया स्थित अपनी दुकान से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। जब वह भूना रोड, बड़ी नहर पुल, रतिया के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर उसे रोका। इनमें से एक युवक ने लकड़ी के डंडे से शिकायतकर्ता के सिर और नाक पर वार किया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 2000 नगद और एक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में आरोपी अमरलाल उर्फ नंदू को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दो फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें