फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: देवेंद्र बबली के आरोपों पर सुभाष बराला बोले- समय देगा जवाब

Thu, 05 Mar 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में लोगों से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली की ओर से कांग्रेस का एजेंट बताए जाने के आरोपों पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आधारहीन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं होती और समय स्वयं हर सवाल का जवाब दे देता है।
विज्ञापन

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में सुभाष बराला ने कहा कि इस दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना आधार के बातें करते हैं। आधारहीन लोग ही आधारहीन आरोप लगाते हैं, इसलिए ऐसे बयानों पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि समय आने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
उधर, पंचकूला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने देवेंद्र बबली के बयान को अनर्गल बताते हुए कहा कि इस मामले में पार्टी स्तर पर संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
बराला समर्थकों ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा, बबली पर साधे निशाने
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बराला के समर्थक सक्रिय हो गए। समर्थकों ने ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर देवेंद्र बबली पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें दलबदलू करार दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बबली को रायता फैलाने वाला और सोहन पापड़ी तक बता दिया। समर्थकों ने बबली के आरोपों को आधारहीन बताते हुए अपने संदेशों में उनकी आलोचना की।
-
ये टिप्पणी की थी पूर्व मंत्री ने
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने प्रदेश सरकार के बजट पर रखी गई प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को कांग्रेस का एजेंट कह दिया था। साथ ही उन्हें ऑफिस बेचकर खाने वाला और गद्दारी करने वाला करार दे दिया था। बबली ने कहा था कि अगर घर की सारी वोट कांग्रेस को न दे रखी हो, तो कहीं भी मंदिर में आ जाएं। सुभाष बराला की सक्रियता को लेकर बबली ने कहा था कि अगले को फोटो खिंचवा कर अपनी दुकान भी सजा कर रखनी है। अगर फोटो नहीं खिंचवाएगा, तो दुकान कैसे चलेगी, उसकी तो बेचारे की दुकान ही यही है।
-
अपने आवास पर लोगों से मिले बराला
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने वीरवार को अपने आवास पर क्षेत्र के गांवों व शहरों से आए परिवारजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे भेंट कर अपनी व्यक्तिगत व क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। सांसद ने सभी की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें