टोहाना। गांव कन्हडी के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खोबड़ा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश के तौर पर हुई है जो मोटरसाइकिल रेहड़ी चलाकर मजदूरी का कार्य करता था। जानकारी अनुसार 50 वर्षीय ओमप्रकाश मोटरसाइकिल रेहड़ी पर गांव कन्हडी से टोहाना आ रहा था कि बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जब उसे अस्पताल में लाया गया तो चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है। संवाद