फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हादसे के बाद जागे अधिकारी, फतेहाबाद रोड पर बंद करवाए दो अवैध कट

विज्ञापन
रतिया लोक निर्माण विभाग अधिकारियों द्वारा बंद करवाया गया कट
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से नए बनाए गए रोड के बीच में डिवाइडर न बनाए जाने और कट छोड़ दिए जाने के कारण और हो रहे हादसों के बाद विभाग के अधिकारी नींद से जागे हैं। हादसों की रोकथाम के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कट को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


वहीं विभाग के कार्यकारी अभियंता ने जल्द से जल्द डिवाइडर भी बनाने की निर्देश दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से फतेहाबाद रोड को चौड़ा करने का कार्य किया गया था। इस कारण विभाग के ठेकेदार ने रत्ताखेड़ा माइनर तक बीच में डिवाइडर बना दिए।वहीं ठेकेदार ने आधा किलो मीटर के क्षेत्र में तीन अवैध कट बना दिए थे। इसके साथ ही आगे एसडीएम कार्यालय व फतेहाबाद रोड तक डिवाइडर बनाने का कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया था। इस कारण रोजाना इस रोड पर हादसे हो रहे थे। मंगलवार को भी अवैध कट के कारण सड़क पर तीन दुर्घटनाएं हो गईं थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे और गाड़ियों का भी नुकसान हुआ था। दिया गया।

कार्यकारी अभियंता केसी कंबोज ने बताया कि सरदूलगढ़ कैंची चौक से लेकर फतेहाबाद रोड तक जहां तक नई सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। वहां तक डिवाइडर का कार्य भी नई मशीन मंगवाकर जल्द से जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें