फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री बबली

विज्ञापन
अधिकारियों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र बबली - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि बिजली निगम शहर के सभी क्षेत्रों में सुचारु रुप से बिजली सप्लाई सुनिश्चित करे। अगर कहीं भी बिजली की तार कंडम है, नए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है या अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है, तो इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। देवेंद्र बबली ने सोमवार को बिढ़ाई खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में लोगों की बिजली संबंधित समस्याएं सुनने के बाद निगम के अधिकारियों आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंत्री बबली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम नए ट्रांसफार्मर लगाने व लाइनें दुरुस्त करने की दिशा में तेजी से काम करें। साथ ही शहर में बिजली का सामान वितरण भी करवाएं। कैबिनेट मंत्री ने एक-एक कर आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें और बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लें तथा लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटारा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सरलता से सुविधा मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध है और पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना भेदभाव और सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्यों में और तेजी लाएगी। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार दून सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें