फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधिकारियों ने पंजाब सीमा क्षेत्र में खोले वीजा सेंटरों पर छापे मारे

Sat, 08 Jul 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के साथ लगते बुढलाडा रोड पर बने वीजा सेंटर पर जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
जाखल (फतेहाबाद)। विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ हो रही जालसाजी पर रोक लगाने के मकसद से जाखल के साथ लगते पंजाब सीमा क्षेत्र में खोले गए वीजा सेंटरों पर छापे मारे गए। छापे पंजाब सरकार के निर्देश पर मारे गए। इस दौरान लहरा गागा के नायब तहसीलदार अमरिंदर सिंह, बीडीपीओ रामपाल सिंह, एसएचओ मनप्रीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने बुढलाडा रोड पर बने वीजा सेंटर पर भी काफी देर तक जांच की। वीजा सेंटरों पर उनके कागजात जांचे गए। उनके द्वारा लगवाए गए वीजा की पूरी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


दरअसल, आए दिन विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी धोखाधड़ी को रोकने के लिए वीजा सेंटरों की पंजाब सरकार जांच करवा रही है। लहरा गागा के नायब तहसीलदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जो भी वीजा सेंटर गैर कानूनी तरीके से या बिना लाइसेंस लिए अपना दफ्तर खोले बैठे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसलिए पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन सेंटरों के पास कोई लाइसेंस नहीं है, उन पर तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी वीजा सेंटरों की जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। इसके बाद डीसी कार्यालय से रिपोर्ट पंजाब सरकार तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें