फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जोन में स्पीड ब्रेकर, रबर स्ट्रिप सहित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करें अफसर : उपायुक्त

Mon, 22 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में अ​धिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी डा. विवेक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिलास्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अंडर एज ड्राइविंग, बिना साइड मिरर के वाहनों के चालान किए जाए। समाचार पत्रों में प्रकाशित विभाग से संबंधित नकारात्मक समाचार का संज्ञान लेकर एक्शन टेकन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा करें।
उपायुक्त ने सभी सड़क संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जोन में स्थित स्कूलों की संख्या, स्कूल जोन में स्पीड ब्रेकर, रबर स्ट्रिप, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग एवं अन्य सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण तैयार करें। जहां ये व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की विशेष समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे क्षेत्रों में रोड मार्किंग, चेतावनी संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, पुलिस, रेडक्रॉस एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं को स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने पेंडिंग एजेंडा शीघ्र पूर्ण करने तथा की गई कार्यवाही की एक्शन टेकन रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रोड सेफ्टी से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में आरटीए संजय बिश्नोई, एसडीएम राजेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, जिला वन अधिकारी राजेश लीलड़, एलडीएम विक्रांत वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें