फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांसद को भी काउंटर दर काउंटर घुमाते रहे अधिकारी

विज्ञापन
बिजलीघर में निरीक्षण के दौरान सांसद सुनीता दुग्गल।
विज्ञापन
टोहाना। शिकायत पर बिजली निगम कार्यालय में कार्यप्रणाली की जांच करने मंगलवार को सांसद सुनीता दुग्गल पहुंचीं। निगम कार्यालय में मौजूद अधिकारी सांसद को भी आम जनता की तरह काउंटर दर काउंटर घुमाते रहे। सांसद ने एक्सईएन को संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरसल, भाजपा नेता मनोज बिश्नोई की सोलर संबंधी शिकायत को सुनकर सांसद सुनीता दुग्गल बिजली निगम कार्यालय पहुंच गईं। इस दौरान सबसे बड़ी हैरानी तब हुई जब शिकायत संबंधित अधिकारी का पता करने के लिए सांसद ने पूछा तो उन्हें आम जन की तरह इधर से उधर भेजा गया। इसके बाद सांसद ने एक्सईएन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। सांसद को एक्सईएन ने बताया कि संबंधित अधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण दो माह से छुट्टी पर होने के चलते काम में देरी हुई है। अब इस ओर ध्यान दिया जाएगा।

पूर्व विधायक के बेटे ने की थी शिकायत
पूर्व विधायक स्व. हनुमान बिश्नोई के बेटे एवं भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले सोलर प्लांट लगाया था, तब से वे बिजली बनाकर निगम को दे रहे हैं। दो साल से उनका बिल नहीं आ रहा, अब 31 दिसंबर को उन्हें सूचित किया गया कि उनका बिल ढाई लाख रुपये विभाग पर बकाया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें यह डिटेल दी जाए कि कितनी बिजली उन्होंने बनाकर दी और कितनी बिजली उन्होंने लेकर खपत की है। इसकी शिकायत उन्होंने सांसद को की थी, तो सांसद ने उनकी शिकायत पर गौर करते हुए यहां निरीक्षण किया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितनी बिजली खपत की है और जितनी बनाकर दी है, उसको एडजस्टमेंट करके बिल बनाया जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में उपभोक्ता मनोज की जो भी शिकायत रही हैं, उसे दूर करवाया जाएगा। बिजली निगम कार्यालय में व्यवस्था को भी ठीक करवाया जाएगा ताकि आमजन को कोई दिक्कत न हों।
विज्ञापन

-देवेंद्र अत्री, एक्सईएन, बिजली निगम टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें