फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध, दो घंटे धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर

Mon, 05 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में धरना देते हुए नर्सिग ऑफिसर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग ऑफिसरों ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में दो घंटे धरना दिया। पांच साल या अधिक समय से एक ही अस्पताल में तैनात 40 से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों के संभावित तबादलों से कर्मचारियों में असंतोष है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसरों ने कहा कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने से पहले उनकी व्यावहारिक दिक्कतों और मांगों पर विचार किया जाना चाहिए।
नर्सिंग एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन इस संबंध में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने सरकार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उचित निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने पर विनोद रानी, आशा वर्मा, सुमित्रा, संदीप कुमार, पूनम रानी और आशा आहुजा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के तबादले से कई परेशानियां सामने आएंगी। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए। एसोसिएशन ने ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
इससे पहले नर्सिंग ऑफिसरों ने नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
-
नर्सिंग ऑफिसरों के साथ चिकित्सक भी दायरे में
नागरिक अस्पताल में पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात करीब छह से सात चिकित्सकों के भी तबादले प्रस्तावित हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर कर्मचारियों के साथ चिकित्सकों में भी हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें