फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब शिक्षक कक्षाओं में नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल, परीक्षा परिणाम में 16 वें पायदान पर आने पर सख्ती

विज्ञापन
परिणाम को लेकर खुशी का इजहार करते फतेहाबाद के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिला शिक्षा विभाग कार्यालय ने समीक्षा शुरू कर दी है। परीक्षा परिणाम में जिले के चौथे से 16 वें पायदान पर खिसक जाने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती की है। शिक्षक अब कक्षाओं में मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएंगे। शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने पर ध्यान देना होगा। खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों से शिक्षा विभाग स्पष्टीकरण मांगेगा।
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 83 फीसदी रहा है, जिसमें विज्ञान संकाय का परिणाम 96 फीसदी तक रहा है, जबकि कला संकाय का परिणाम 81.2 फीसदी रहा है। जिले के पांच सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम 50 फीसदी से कम रहा है। इन स्कूल मुखियाओं के साथ डीईओ बैठक करेंगी और समीक्षा की जाएगी कि खराब परिणाम के क्या कारण रहे हैं। अहम बात यह है कि खराब परीक्षा परिणाम वाले पांच स्कूलों में चार रतिया खंड के हैं।



इन सरकारी स्कूलों का खराब रहा है परीक्षा परिणाम

स्कूल परीक्षा दी पास हुए फीसदी

सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाबड़ा कलां 32 16 50
सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमड़ा 21 10 47.6

सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा 48 22 45.8
सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाला 47 17 36.2

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल 41 12 29.2
कला में कमजोर रहे विद्यार्थी विज्ञान में किया कमाल :
जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल 116 हैं और इसमें से 103 स्कूलों में बारहवीं की कक्षाएं चल रही हैं। वर्ष 2023-24 के परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने कमाल किया है। विज्ञान संकाय का परिणाम 96 फीसदी रहा है। 404 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इसमें 388 पास हुए हैं। कॉमर्स संकाय में 295 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 278 पास हुए हैं। परिणाम 94.2 फीसदी रहा। इसी तरह से कला संकाय में 4706 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 3821 पास हुए हैं। परिणाम 81.02 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


कॉमर्स संकाय में 26 स्कूलों का परिणाम रहा 100 फीसदी :

संकाय 100 फीसदी परिणाम वाले स्कूल
कला 103 में से 8

कॉमर्स 34 में से 26
विज्ञान 30 में से 20

पीएमश्री स्कूल की छात्रा मनीषा ने कॉमर्स संकाय में हासिल किया 486 अंक

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की कॉमर्स संकाय की छात्रा मनीषा ने 486 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। कला संकाय में छात्रा अमनदीप कौर ने 469 अंक लेकर दूसरा और रीया रानी ने 465 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने बताया कि विज्ञान संकाय, कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। विद्यालय की 82 छात्राओं ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
कोट

कोटसरकारी स्कूलों के परिणाम को लेकर आकलन किया जा रहा है। जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है उनके स्कूल मुखियाओं की बैठक लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह से गंभीर है। शिक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर फोकस रखें। स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें