फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब नागरिक अस्पताल में हो सकेगी खून में सोडियम-पोटेशियम की जांच

Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में खून की जांच के लिए सैंपल देते हुए मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आए मरीजों को अब खून में सोडियम, पोटेशियम और ऑक्सीजन की मात्रा जांचने के लिए निजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में एबीजी (आर्टेरियल ब्लड गैस) और इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन उपलब्ध हो गई है, जिससे कई महत्वपूर्ण जांच अब यहीं संभव होंगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहले इन जांच के लिए मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ता था। वहां एक जांच पर 300 से 700 रुपये तक खर्च होता था। नई मशीन आने से अब यह सुविधा अस्पताल में ही मिलेगी, जिससे मरीजों का खर्च कम होगा और समय की भी बचत होगी। इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन की मदद से खून में सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम सहित अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा की सटीक जांच की जा सकेगी।

इससे डॉक्टरों को मरीज की स्थिति का सही आकलन करने में आसानी होगी और उपचार प्रक्रिया भी तेज हो सकेगी। एबीजी मशीन से खून में ऑक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड के स्तर की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। यह जांच गंभीर मरीजों, सांस संबंधी परेशानी तथा आपात स्थिति में भर्ती मरीजों के उपचार में विशेष रूप से उपयोगी मानी जाती है।
विज्ञापन


अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। अब अधिकांश जरूरी जांच अस्पताल में ही पूरी हो सकेंगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज होगी।

-

बच्चों के खून में ऑक्सीजन की मात्रा का लग सकेगा पता

डॉक्टरों का कहना है कि इन जांचों से मरीज की स्थिति का तुरंत पता लगाने में मदद मिलती है। खासतौर पर गंभीर मरीजों, नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज में एबीजी जांच काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर, एसिड-बेस संतुलन और फेफड़ों की कार्य क्षमता का आंकलन किया जा सकता है। पहले अस्पताल में यह सुविधा न होने के कारण मरीजों को बाहर जांच करवानी पड़ती थी, जिससे इलाज में देरी भी हो जाती थी।

-

अगले माह मिल सकती है हार्मोन एनालाइजर

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अगले महीने तक अस्पताल को हार्मोन एनालाइजर मशीन मिलने की भी उम्मीद है। यह मशीन आने के बाद थायरॉयड सहित कई हार्मोन से जुड़ी जांच भी अस्पताल में ही संभव हो सकेंगी। फिलहाल थायराइड जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


-

नागरिक अस्पताल को इलेक्ट्रोलाइट और एबीजी एनालाइजर मिले हैं। मरीजों को अब कई सैंपलों की जांच यही हो पाएगी।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें