फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 500 प्रतिबंधित गोलियां पकड़ने के मामले में अब मेडिकल संचालक भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना रेस्ट हाउस के पास से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़े गए युवक की निशानदेही पर मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी जसप्रीत सिंह जस्सी के पास से 50 पत्तों में 500 गोलियां बरामद की थी। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह डीएसपी रोड पर खेमाखाती चौक स्थित मेडिकल से गोलियां लाया था। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक लाजपत नगर निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि को शनिवार को सीजेएम अंबरदीप सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए हिसार जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पुराना बस स्टैंड की तरफ जाते समय जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को दो अलग-अलग तरह की प्रतिबंधित गोलियों के पत्तों के साथ पकड़ा था। 20 पत्तों में टीम को 200 गोलियां और 30 पत्तों में 300 गोलियां बरामद हुई थीं।
नहीं मान रहे कई मेडिकल संचालक
शहर में कई मेडिकल संचालक बार-बार पुलिस की चेतावनी के बावजूद नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए आ रहे मरीजों की काउंसिलिंग में भी यह बात सामने आ रही है कि हेरोइन के साथ-साथ मेडिकल नशा भी बढ़ रहा है। कई दुकानों पर बिना डॉक्टर पर्ची के प्रतिबंधित गोलियां बेची जा रही हैं। ऐसे में नशा करने वाले युवकों को आसानी से मेडिकल नशा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें