फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब डिपोधारक करेंगे बीपीएल परिवारों की सही पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अमीर परिवार जो बीपीएल परिवार बनकर सरकार से राशन ले रहे हैं, उनकी पहचान अब डिपो धारक करेंगे। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। डिपोधारक तीन बिंदुओं पर अपनी टिप्पणी अपने यूजर आईडी से सरकार तक भेजेगा। इसके बाद क्रीड टीम सर्वे करेगी और अगर डिपोधारक का दावा सही साबित होता है तो उसे 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने बीपीएल परिवारों के पात्र लोगों को राशन मुहैया करवाने व अपात्र लोगों को इस योजना से हटाने के लिए यह काम अब डिपो धारकों को दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता निदेशालय के द्वारा जारी किए आदेशों के अनुसार, बीपीएल सूची में आई खामियों को फिर से दूर किया जा रहा है। कई पात्र परिवार अभी भी बीपीएल परिवार में आने से वंचित हैं और उनको राशन व अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। वहीं कई अपात्र लोग भी इस समय बीपीएल परिवार बनकर राशन ले रहे हैं। क्रीड ने भी सरकार से आवेदन किया था कि राशन डिपो धारकों के माध्यम से बीपीएल परिवारों की पहचान ईडीपीएस पोर्टल पर डाली जाए, ताकि इसमें संशोधन किया जा सके।

इस काम के लिए राशन डिपो धारकों को तीन बिंदुओं पर कार्य करना होगा। जिसमें पहला है कि बीपीएल व एएवाई परिवार का गलत राशन कार्ड बना है। यानि उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये ये अधिक है और वह राशन का फायदा ले रहे हैं। इसके अलावा कई परिवार जिनकी आय 1.80 लाख से कम है, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बना है। तीसरा बिंदू यह रहेगा कि एक ही घर की घर के नीचे रहने वाले लोगाें ने अपने अलग-अलग राशन कार्ड बनवा रखें हैं और वह सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं। राशन डिपो धारकों को इसके लिए अलग से यूजर आईडी दी जाएगी। जिसमें उनको संबंधित बीपीएल परिवार का परिवार पहचान पत्र दाखिल करना होगा और साथ ही विकल्प पर जाकर टिप्पणी देनी होगी। जैसे ही कोई संशोधन डिपो धारक अपलोड करवाएगा, वह ईडीपीएस पोर्टल चला जाएगा। यहां से संशोधन को क्रीड टीम के पास भेजा जाएगा। अगर डिपो धारक की बात सही निकलती है तो उसे 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट
डिपो धारकों से पात्र व अपात्र राशन कार्ड धारकाें की जानकारी ली जाएगी। मुख्यालय से मौखिक तौर पर आदेश भी आ गए हैं। लिखित तौर पर आदेश आने के बाद डिपो धारकों को इस काम में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें