फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये जुर्माना, दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में दुकानदार से बात करते हुए डीएमसीस्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब फुटपाथ या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों पर सीधे 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
शुक्रवार सुबह जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के कई स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने हंस मार्केट स्थित एक मिष्ठान भंडार और एक सब्जी विक्रेता पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों दुकानदारों ने फुटपाथ तक सामान फैला रखा था, जिस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया। ठाकर बस्ती में महिलाओं से गाड़ियों के समय पर आने के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी में दुकान के आगे कचरे के ढेर मिलने पर डीएमसी ने दुकानदारों को चेताया कि अगर सफाई रखेंगे तो ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
जिंदादिल बुजुर्ग से भी मिले

ठाकर बस्ती के निरीक्षण के दौरान डीएमसी एक घर में पहुंचे, जहां एक बुजुर्ग स्वयं खाना बनाते मिले। बुजुर्ग ने बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं और खुद ही खाना बनाते हैं। इस पर डीएमसी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप जिंदादिल इंसान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें