फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा उठान एजेंसी को नोटिस जारी, सुबह 7 से रात 11 बजे तक सेकेंडरी प्वाइंट पर तैनात रहेंगे कर्मचारी

Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कचरा उठान को लेकर एसआई की बैठक लेते हुए सीएसआई संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बने सेकेंडरी कचरा प्वाइंट्स पर समय पर कचरा नहीं उठाए जाने पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने कुरुक्षेत्र की एजेंसी राधा कृष्णा को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नगर परिषद ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अब इन प्वाइंट्स पर निगरानी के लिए सुबह 7 से रात 11 बजे तक दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है, जो कचरा उठान की निगरानी और व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राधा कृष्णा एजेंसी को पांच साल के लिए 10.75 करोड़ रुपये में कचरा उठान का ठेका दिया गया है, लेकिन निर्धारित समय पर कचरा नहीं उठाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बीघड़ रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने, भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास और पुराने पीएनबी बैंक के सामने दोपहर एक बजे तक भी कचरा जमा मिला, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।

नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सात प्रमुख सेकेंडरी प्वाइंटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और दोपहर 3 से रात 11 बजे तक कर्मचारियों की तैनाती की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि एजेंसी ने जल्द सुधार नहीं किया तो अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- इन प्वाइंटों पर तैनात किए गए हैं कर्मचारी

भूना रोड प्वाइंट

रतिया रोड प्वाइंट

पीएनबी बैंक के सामने प्वाइंट

लेबर शेड के सामने प्वाइंट

आरटीए कार्यालय के सामने प्वाइंट

भट्टू रोड

बीघड़ रोड प्वाइंट

-

प्वाइंट पर लगाएंगे कैमरे

शहर में सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को एक जगह पर एकत्रित किया जाता है और फिर उसका उठान किया जाता है, लेकिन समय पर इसका उठान न होने के बारे में शिकायतें मिल रही थी, इस बारे में एजेंसी को नोटिस दिया गया है। प्वाइंट पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे फिलहाल कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


- सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें