फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ ही नहीं, इस बार बारिश ने भी खेतों में मचाई तबाही

विज्ञापन
फतेहाबाद में आई बाढ़ के कारण डूबे खेत।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में इस बार बाढ़ से जहां 118 गांवों की फसलें तबाह हुई हैं, वहीं 66 गांव ऐसे भी हैं, जहां बारिश ने तबाही मचाई है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अब तक 184 गांवों के किसानों ने अपनी फसलों के नुकसान का ब्योरा दिया है। इनमें 118 गांवों की जमीन बाढ़ प्रभावित हैं, तो 66 गांवों के किसानों ने बारिश के कारण अपनी फसल खराब होने का दावा पोर्टल पर डाला है।
विज्ञापन

2010 में आई बाढ़ के 13 साल बाद एक बार फिर फतेहाबाद जिले ने बाढ़ की विभीषिका का सामना किया है। इस बार घग्गर ने तीन गुना रौद्र रूप दिखाया और उन गांवों तक भी बाढ़ का पानी पहुंचा, जहां पहले ग्रामीणों ने कभी सोचा भी नहीं था। इस बीच फतेहाबाद में हुई बारिश से भी कई गांवों की नरमा व धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अब तक 184 गांवों के 9121 किसानों ने अपनी 69 हजार 420 एकड़ जमीन पर फसलों के खराबे का ब्योरा दिया है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले 10 अगस्त तक खराब फसलाें, बाढ़ के कारण खराब हुए मकानों व पशुओं का ब्योरा देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था, लेकिन अब इसे 18 अगस्त तक आगे कर दिया गया है।

राजस्व विभाग व ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के डाटा अलग-अलग
राजस्व विभाग के डाटा के अनुसार, अब तक जिले में 133 गांवोंं की फसलें बाढ़ व बारिश के कारण खराब हुई हैं। इसमें 118 गांवों की फसल बाढ़ के कारण व 15 गांवों की फसल बारिश के पानी के कारण खराब हुई हैं, लेकिन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल का डाटा अलग ही जवाब दे रहा है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 184 गांवों के किसानों ने अपनी फसल खराब होने का ब्योरा दिया है, यानि 66 गांवों के किसान ऐसे हैं, जिन्होंने बारिश की वजह से अपनी फसल खराब होने का ब्योरा इस पोर्टल पर डाला है। वहीं राजस्व विभाग की ओर से अब तक बाढ़ व बारिश के कारण एक लाख नौ हजार 197.05 एकड़ जमीन को नुकसान दिखाया गया है, लेकिन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मात्र 69 हजार 420 एकड़ जमीन पर ही अभी तक फसली नुकसान को किसानों ने दर्शाया है।
विज्ञापन


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर डाला गया ब्योरा
खंड गांव किसान फसल खराबा
भट्टूकलां 14 173 852.26 एकड़
भूना 07 11 38.78 एकड़
फतेहाबाद 43 2273 17660.65 एकड़
जाखल 21 2076 14903.132 एकड़
कुलां 16 0722 5881.88 एकड़
रतिया 66 3686 28113.50 एकड़
टोहाना 17 0348 2369.89 एकड़

कोट
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर लगातार किसान अपनी फसलों खराबे का ब्योरा डाल रहे हैं। पटवारी भी निरंतर फसल खराबे का सर्वे कर रहे हैं। 69 हजार 379.04 एकड़ में से पटवारियों के द्वारा लगातार सर्वे भी किया जा रहा है। अब तक 21 हजार 179 एकड़ फसलों का सर्वे पटवारियों द्वारा कर लिया गया है।
विज्ञापन


-सुरेश कुमार, राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें