फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टीबी मरीजों के सिर्फ 70 निक्षय मित्र, अब रेडक्रॉस के जरिये संस्थाएं लेंगी गोद

विज्ञापन
फतेहाबाद में टीबी को लेकर स्वास्थ्य कें्रदों पर दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अ​धिकार
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए अब तक 70 ही निक्षय मित्र बने हैं। जिन्होंने 172 टीबी के मरीजों को गोद लिया है। टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए संस्थाएं व अधिकारी खुलकर आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि पिछले साल 2522 मरीजों का उपचार शुरू हुआ है। इसके चलते अब रेहक्रॉस के जरिये टीबी के मरीजों को संस्थाओं से जोड़ा जाएगा। संस्थाओं को टीबी के मरीज गोद लेने के लिए प्रेरित करेगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी जिले में रहने वाले टीबी से प्रभावित मरीजों को दवा लेने के लिए विशेष टीम बनाकर जागरूक करेगा और उन्हें घर बैठे प्रोटीन किट विभिन्न माध्यमों से डोनेशन लेकर उपलब्ध करवाएगा, जिससे की टीबी से प्रभावित व्यक्ति जल्द ठीक होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार किए गए हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम फतेहाबाद से विनोद तायल ने टीबी के 15 मरीजों को गोद लिया है जो हर माह जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इन मरीजों को प्रोटीन किट उपलब्ध करवाएंगे। जिले में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े संगीता देवी, पुष्कर दहिया, अनील इंदल, बाला, रेखा कुक्कड़, रमेश अधिवक्ता टोहाना, ईश्वर देवी कुक्कड़, राज कुमार जंडेल, अंजु रानी, नन्द लाल नागपुर, साहिल अरोड़ा, मनीष शर्मा ने टीबी से प्रभावित एक-एक मरीज को गोद लिया गया है। जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रथम चरण में 100 टीबी के मरीजों को गोद लिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में इन टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार
क्षेत्र टीबी के मरीज
फतेहाबाद 640
भट्टू 374
भूना 366
रतिया 410
टोहाना 732

ये हैं टीबी के लक्षण
दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना, रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना, बुखार आना, संक्रमण बढऩे के साथ बढ़ना, थकावट होना, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत होना।

इन्हें दी गई प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी
टीबी प्रोजेक्ट टीम में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव श्याम सुन्दर, टीबी कोऑर्डिनेटर सुनील भाटिया, कृष्ण कुक्कड, अंजु रानी, अनील इंदल, सुरेन्द्र गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है जो टीबी उन्मूलन पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सहयोग करने वाले लोगों को जोड़ेंगे और जिले में समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों को टीबी प्रभावित मरीजों को प्रोटीन किट उपलब्ध करवाने के लिए आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें