फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका में 60 सफाई कर्मचारियों को नो वर्क नो पे का नोटिस जारी

Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया कार्यालय पर चस्पा किया गया नोटिस : संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका कार्यालय ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका रोल पर कार्यरत 60 सफाई कर्मचारियों को नो वर्क नो पे के तहत नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस पालिका कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव शुभम कुमार की ओर से जारी इस आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सफाई कार्य करना सुनिश्चित नहीं करते और भविष्य में भी बिना अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 60 कर्मचारियों को नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें