फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा गठबंधन के बीच कोई तकरार नहीं : शिक्षा मंत्री

Mon, 03 Apr 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन के बीच कोई तकरार नहीं है। गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ना है या नहीं, इसका फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। इस पर चौधरी बीरेंद्र सिंह और मैं कुछ नहीं कर सकते हैं, जो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा, उसी अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के शिक्षा मंत्री टोहाना में गठबंधन की रार को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। वे डांगरा रोड स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने टोहाना पहुंचे थे। कंवरपाल ने इनेलो की पदयात्रा पर कहा कि पदयात्रा निकालना हर पार्टी का हक होता है। कोई भी पार्टी ऐसी यात्रा निकाल सकती है। इस पदयात्रा के दौरान नेताओं को जनता से जुड़ने का मौका मिलता है। यदि वे जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को समझें और उनका हल निकालने का प्रयास करें तो ही पदयात्रा का फायदा होता है, वरना इन यात्राओं का कोई फायदा नहीं होता। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि राहुल गांधी के साथ कुछ भी ऐसा नया नहीं हुआ है। क्योंकि कानून सबके लिए एक समान है, इससे पहले भी 20 से अधिक सांसदों व विधायकों को सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे बेवजह का मुद्दा बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें