फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यातायात किया बाधित तो काटा नो पार्किंग का चालान

Mon, 21 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी
विज्ञापन
रतिया। गली के बीच में कार खड़ी करके खरीदारी करने गए शख्स का ट्रैफिक पुलिस ने 500 रुपये का नो पार्किंग का चालान कर दिया। यातायात पुलिस ने गाड़ी मालिक की इस बारे में खिंचाई कर आगे से इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भीम सिंह के अनुसार सोमवार को मुख्य बाजार से टोहाना रोड की ओर जाने वाली गली में एक शख्स अपनी गाड़ी खड़ी कर बाजार में खरीदारी करने के लिए चला गया। इस कारण गली में रास्ता अवरुद्ध हो गया।
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भीम सिंह, यादविंदर सिंह की गाड़ी जाम में फंस गई। करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी गाड़ी मालिक को खोजकर लाए और उसका नो पार्किंग का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें