फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाराखेड़ी गांव में लंबी दूरी की बसों का ठहराव नहीं, यात्री परेशान

Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ​हिसार रोड पर ​स्थित नया बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग सिरसा-हिसार मार्ग पर स्थित गांव खाराखेड़ी में लंबे रूट की रोडवेज बसें नियमित रूप से नहीं रुकने से ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-टिकटिंग मशीन में गांव का नाम शामिल नहीं होने से टिकट जारी करने में भी दिक्कत आ रही है। इससे यात्रियों को अन्य बस स्टॉप तक अतिरिक्त सफर करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण जोगिंद्र, रामनिवास, नवीन और सुधीर सहित लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे इस गांव से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा और अन्य यात्री फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, चंडीगढ़ व दिल्ली जैसे शहरों के लिए यात्रा करते हैं। लंबे रूट की बसें स्टॉप पर नहीं रुकतीं, जबकि कई बार चालक और परिचालक ई-टिकटिंग में नाम न होने का हवाला देकर सवारियों को बस में बैठाने से इनकार कर देते हैं। इससे यात्रियों को पहले आसपास के अन्य स्टॉप तक निजी साधनों से जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि सभी लंबी दूरी की बसों का खाराखेड़ी स्टॉप पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए और ई-टिकटिंग प्रणाली में गांव का नाम शामिल किया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


खाराखेड़ी में बस स्टॉप बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ई-टिकटिंग प्रणाली में गांव का नाम जोड़ने और कुछ लंबे रूट की बसों का ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर उच्च अधिकारियों को संपर्क किया गया था। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें