पार्षद विजय गर्ग ने बताया कि ढाई साल पहले वार्डवासियों ने पार्षदों को विकास कार्यों के लिए चुना था, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मनमानी के चलते वह अपने-अपने वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं करवा पाए।
रतिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना और उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रतिया के 15 पार्षद लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को सभी पार्षद एकजुट होकर शपथ पत्रों के साथ फतेहाबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव दाखिल करने की मांग की।
विज्ञापन
उपायुक्त से मिलने पहुंचे पार्षदों में विजय गर्ग, अजमेर सिंह, गौरव शर्मा, अजय गुप्ता, सतपाल सिंह, गुरप्रीत गोपी, रेखा रानी, वीरपाल कौर, नीरू बाला, हरबंस कौर, पिंकी, गुरविंदर सिंह, धीरज कुमार सहित कुल 15 पार्षद शामिल रहे। पार्षदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने में विफल रहे हैं और नगर पालिका में अपना विश्वास खो चुके हैं।
विज्ञापन
पार्षद विजय गर्ग ने बताया कि ढाई साल पहले वार्डवासियों ने पार्षदों को विकास कार्यों के लिए चुना था, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मनमानी के चलते वह अपने-अपने वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं करवा पाए। इसी वजह से सभी पार्षदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त मंदीप कौर किसी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाईं, लेकिन सभी पार्षदों को दोपहर 3:00 बजे मिलने का समय दिया गया है। अब देखना होगा कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है।