फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 12 वार्डों में चार दिन से सफाई नहीं, पार्षदों ने भी साधी चुप्पी

Tue, 13 Jan 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी मोड़ पर लगे कचरे के ढेर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने सफाई को लेकर एजेंसी का ठेका नहीं बढ़ाया है। मंगलवार को चौथे दिन भी आधे शहर की सफाई नहीं हुई। हालांकि ईओ सुरेश कुमार का कहना है कि ठेका बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है और एजेंसी को निर्देश दे दिए गए है। वहीं एजेंसी लिखित आदेश पर अड़ी हुई है। मंगलवार शाम तक शहर में सफाई शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन


एजेंसी का ठेका खत्म होने और नगर परिषद के वैक्लिपक व्यवस्था न करने से 12 वार्ड प्रभावित हो रहे है। लेकिन मामले को लेकर पार्षदों ने भी चुप्पी साध रखी है। मंगलवार को हालात ये रहे कि गलियों में कचरे के ढेर लग रहे और चौक पर कचरा एकत्रित हो रहा है। नगर परिषद ने शहर को दो जोन में बांट रखा है। एक जोन में नगर परिषद खुद सफाई करवा रहा है जबकि दूसरे जोन यानि की भट्टू रोड क्षेत्र की सफाई एजेंसी के जिम्मे है।

यहां पर नगर परिषद के वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 24 शामिल हैं। इन वार्डों में सफाई का काम नगर परिषद ने सनराइज ग्रुप को सितंबर 2024 में दिया था। एक साल बाद ठेका खत्म हो गया और दिसंबर माह तक इसे एक-एक माह से बढ़ाया गया। 25 दिसंबर को जब ठेका खत्म हुआ तो मौखिक आदेश दिया गया लेकिन इस शनिवार एजेंसी ने लिखित आदेश न मिलने का हवाला देकर काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


-

शहर के आधे हिस्से में सफाई नहीं हो रही है। इस बारे में बुधवार को डीएमसी से मिलेंगे। अधिकारियों को ठेका खत्म होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, समाधान करवाया जाएगा।

-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद

-

सफाई ठेके को बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। एजेंसी को निर्देश भी दे दिए गए हैं कि काम जारी रखें। एजेंसी ने काम शुरू भी कर दिया है। दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


-सुरेश कुमार,ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें