अभियान के तहत वाहनों की जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुलिस ने शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत नशीले पदार्थ के साथ 15 लोगों को काबू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने 34 नाके लगाकर 2173 वाहनों की जांच की। 15 वाहनों के चालान भी किए गए। यह डोमिनेशन अभियान पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 13 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 700 ग्राम चुरा पोस्त, 70 बोतल अवैध शराब, 25 बोतल नाजायज शराब व 3260 रुपये जुआ राशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान जहां वे खुद रातभर जांच पर थे वहीं सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, पीसीआर व राइडर अपने-अपने इलाके में गश्त पर थे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, होटल व ढाबे सहित कुल 107 सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई तथा इस अभियान मे 62 अजनबी लोगों के पर्चे भी काटे गए।
पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार पुलिस ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व जिला के सभी प्रबंधक अफसर थाना, चौकी इंचार्जों ने जांच अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, हिस्ट्रीशीटर आदि को भी जांच किया गया तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदी की भी चेकिंग की गई तथा भविष्य में भी समय-समय पर नाइट डोमिनेशन के तहत कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से नियंत्रण करने के लिए अपराधियों व अपराधों पर लगाम लगाने हेतु प्रयास जारी रखे जाएंगे।