फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेहूवाला-चिंदड़ में बनेंगे नए आरसीसी टैंक

Sun, 20 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला के जलघर का टैंक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला और चिंदड़ में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जलघरों के पुराने टैंकों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। दोनों गांवों में पुराने टैंकों के स्थान पर नए आरसीसी टैंक बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर विभाग करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और विभाग की योजना के अनुसार दिसंबर तक काम शुरू किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेहूवाला और चिंदड़ सेमग्रस्त क्षेत्र में आते हैं। इस कारण यहां भूमिगत जल में विभिन्न तत्वों के मिश्रण की समस्या रहती है।
ऐसे में जलघर के टैंकों में पानी का पर्याप्त भंडारण और उसका बेहतर रखरखाव पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। पुराने टैंकों की स्थिति और उनकी क्षमता को देखते हुए विभाग ने नए आरसीसी टैंकों के निर्माण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

-
मेहूवाला में तीन व चिंदड़ में बनेगा एक टैंक
गांव मेहूवाला के जलघर में वर्तमान में दो टैंक बने हुए हैं। इनका निर्माण करीब 25 वर्ष पहले कराया गया था। विभाग इन दोनों पुराने टैंकों को हटाकर उनकी जगह एक नया आरसीसी टैंक बनाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद मेहूवाला जलघर में तीन टैंक हो जाएंगे। इससे जल भंडारण की क्षमता बढ़ेगी और गांव में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
वहीं, गांव चिंदड़ के जलघर में वर्तमान में दो टैंक हैं। इनमें से एक की स्थिति ठीक बताई जा रही है जबकि दूसरे पुराने टैंक के स्थान पर नया आरसीसी टैंक बनाया जाएगा। इससे जलघर में एक पुराना उपयोगी टैंक और एक नया टैंक उपलब्ध रहेगा।

:: नए टैंकों के निर्माण से पानी के भंडारण की व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों गांवों की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस काम को गर्मी के अगले सीजन से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें