फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 12 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर हुआ शुरू, कटों से मिलेगी राहत

Tue, 16 Sep 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के शहरी  उपमंडल में लगा नया बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार करने के लिए, निगम ने शहरी उपमंडल में सोमवार से 12 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर चालू कर दिया है। यह ट्रांसफार्मर शहर की बिजली आपूर्ति क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार, इस नए ट्रांसफार्मर को अगले 72 घंटे तक बिना लोड के चालू रखा जाएगा। यह प्रक्रिया ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।
इस दौरान, ट्रांसफार्मर के सभी तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। इस 72 घंटे की अवधि के बाद बुधवार रात्रि से, इस नए ट्रांसफार्मर पर शहर का लोड डाला जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारू और स्थिर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शहरी उपमंडल में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनकी क्षमता दो 10 एमवीए और एक की क्षमता 6.8 थी। इसके स्थान पर 12 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। इस परियोजना पर लगभग 70 लाख रुपये का खर्च आया है।
गर्मी के मौसम में होने वाले अघोषित कटों से भी निजात मिलेगी। यह नया ट्रांसफार्मर शहर की बढ़ती हुई बिजली की मांग को पूरा करने में सक्षम होगा।
-
:: ट्रांसफार्मर की अवधि बढ़ाए जाने के बाद शहर बिजली की स्थिर आपूर्ति उद्योगों और व्यापार के लिए फायदेमंद है। बुधवार रात्रि से ट्रांसफार्मर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें