फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एचएसवीपी सेक्टर तीन में रखे गए नए ट्रांसफार्मर को शुरू करते निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम ने एचएसवीपी सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और बनी ओवरलोड की समस्या से राहत दिलाने के लिए 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू कर दिया है। इसके चालू होने से क्षेत्र के करीब पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इनमें किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना और संबंधित कार्यों पर निगम की ओर से करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब तक सब-डिवीजन में 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
दोनों ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड होने के कारण विशेषकर गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोड की समस्या सामने आती थी। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी की आशंका भी बनी रहती थी। नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद लोड का विभाजन किया जाएगा, जिससे मौजूदा ट्रांसफार्मरों पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन

-

लघु सचिवालय समेत कई क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा

बिजली निगम की टीम ने सोमवार को नए ट्रांसफार्मर को स्थापित कर उसे चालू करने का कार्य पूरा किया लेकिन अगले कुछ समय तक इस ट्रांसफार्मर को बिना लोड चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अब इस ट्रांसफार्मर से लघु सचिवालय, नए नागरिक अस्पताल, भूना रोड, ऑटो मार्केट और नए बस स्टैंड क्षेत्र के ट्यूबवेल कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। नए ट्रांसफार्मर को शुरू करवाने पहुंचे कार्यकारी तकनीकी टीम के अभियंता संदीप मेहता ने बताया कि अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
-

ट्यूबवेल लाइन पर भी कम होगा दबाव

नए ट्रांसफार्मर से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्यूबवेल कनेक्शनों पर बिजली की मांग बढ़ने के दौरान ओवरलोड का असर कृषि क्षेत्र की आपूर्ति पर पड़ता था। अब अतिरिक्त क्षमता मिलने से ट्यूबवेलों के साथ घरेलू और अन्य कनेक्शनों को भी बेहतर आपूर्ति देना आसान होगा। सेक्टर-3 और सेक्टर-5 के घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं, बिजली की लाइन की दूरी कम होगी, जिससे तकनीकी खराबियों को ढूंढने में आसानी होगी।
क्षेत्र में बढ़ती बिजली खपत और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए क्षमता बढ़ाई गई है। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें