फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल हिंदी व संस्कृत गायन दोनों में अव्वल

Mon, 08 Aug 2016 11:41 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें, हम बंगाली हम पंजाबी, कोटि कोटि कंठों ने गाया आदि गीतों के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों ने माहौल को देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण कर दिया। मौका था भारत विकास परिषद् की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत गायन प्रतियोगिता का। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. सीएम महत्तानी ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। राष्ट्रीय गायन में 13 टीमों ने भाग लिया वहीं संस्कृत गायन में 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करते हुए डीएपी पब्लिक स्क्ूल की टीम ने हिंदी और संस्कृत गायन दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी गायन में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय और द ओलिव स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह संस्कृत गायन में आरोही मॉडल स्कूल बनगांव की टीम ने द्वितीय और शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में पूर्ण असीजा, पंकज मैहता और अजय मैहता बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्रांतीय संयोजक समूहगान के हरिओम भारद्वाज बतौर कार्यक्रम पर्यवेक्षक उपस्थित थे जबकि प्रांतीय उपाध्यक्ष हरियाणा पश्चिम अनूप कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन विनीता मक्कड़ व ऊषा तनेजा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका द्रोणप्रसाद कोइराला, चम्मन सिंह राठोर और प्रवीण शर्मा ने निभाई। परिषद की ओर से जहां विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया वहीं सभी प्रतिभागी टीमों प्रतिभागिता पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिषद् के शाखा अध्यक्ष राकेश मेहता, सचिव गगनदीप गिरधर, कौषाध्यक्ष अश्वनी कंपानी, महिला प्रमुख अंजू बतरा, प्रकल्प प्रमुख राजीव मक्कड़ व सुमन बाला मेहता, सह प्रकल्प प्रमुख शशी चुघ व राहुल गोयल, अर्जुन जग्गा, रितेश मेहंदीरत्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम 16 अक्टूबर को बरवाला में आयोजित होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को परिषद ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें