फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पालसर में जयपाल शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू को सीआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव पालसर में 8 जनवरी को दिनदहाड़े जमीनी विवाद को लेकर जयपाल शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू को सीआईए फतेहाबाद ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पंजाब जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन

डीएसपी अजायब सिंह के मार्गदर्शन में सीआईए फतेहाबाद फर्स्ट इंचार्ज कुलदीप सिंह गढ़वाल के नेतृत्व में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल के साथ हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू का नाम लेकर ललकारा तो वह भागने लगा। मगर पुलिस टीम उसे मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि आरोपी के पास अवैध हथियार नहीं मिला है इसलिए सीआईए पुलिस सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी।
बता दें कि पालसर के 52 वर्षीय जयपाल शर्मा की 8 जनवरी को दिनदहाड़े जमीनी विवाद के चलते अवैध पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुख्य हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 27 दिनों से इधर-उधर पंजाब व हरियाणा में कई जगह छापेमारी कर चुकी थी। इससे पहले पुलिस कर्मवीर उर्फ बिकर रतिया को आरोपी को शरण देने के चलते षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोट
पालसर गांव में 8 जनवरी को गोली मारकर जयपाल शर्मा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिसका मुख्य आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर छिप रहा था। मगर रविवार की सुबह पंजाब जाने की फिराक में बस की इंतजार में खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-अजायब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें