रतिया। रतिया सदर पुलिस की टीम ने गांव लाली में एक युवक को 510 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव लाली निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी गांव की सड़क से पैदल जा रहा था और दूसरी ओर गांव में रतिया सदर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। संवाद