गांव खैरातीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची सीएमओ, मौजूद डॉक्टर व स्टा
फतेहाबाद। गांव बनगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती को डिलीवरी की सुविधा नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर डिलीवरी हट बंद कर दी है। गांव बनगांव की जगह गांव खैरातीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे डिलीवरी हट शुरू किया गया है। गांव बनगांव व आसपास के गांवों की गर्भवती को डिलीवरी के लिए अब गांव खैरातीखेड़ा की पीएचसी पर जाना होगा।
गांव बनगांव की पीएचसी का भवन कंडम होने के चलते यहां पर डिलीवरी सुविधा बंद की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत पीएचसी भवन को लेकर जगह भी मांगी है। ये ही नहीं डिलीवरी हट बंद करके गांव खैरातीखेड़ा में शुरू करने के लिए पंचायत से सहमति ली गई है। इसके बाद मुख्यालय से भी सिविल सर्जन कार्यालय ने अनुमति ली थी
9 माह में बनगांव में हुई 57 डिलीवरी
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक गांव बनगांव की पीएचसी पर पिछले साल अप्रैल माह से लेकर दिसंबर माह तक 57 डिलीवरी हुई है। जिले में गर्भवती की डिलीवरी को लेकर 16 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 9 माह में 6293 डिलिवरी हुई है। सबसे ज्यादा डिलीवरी जिला नागरिक अस्पताल में 3143 हुई है।
सीएचसी भूथनखुर्द में शुरू होगा 24 घंटे डिलीवरी हट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूथनखुर्द में भी 24 घंटे डिलीवरी हट शुरू होगा। यहां के गांव और आसपास के गांव की गर्भवती को डिलीवरी के लिए फतेहाबाद या रतिया जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारियों की माने तो भूथनखुर्द में डिलीवरी हट शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है अब स्टाफ को ट्रेनिंग की प्रक्रिया चल रही है।
कोट
गांव खैरातीखेड़ा में डिलीवरी हट शुरू किया गया है। गांव बनगांव पीएचसी के डिलीवरी हट को यहां शिफ्ट किया गया है। गांव बनगांव में पीएचसी के नए भवन को लेकर पंचायत से जगह मांगी गई है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन