फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसएमओ, दो डॉक्टर और पांच कर्मचारी जांच के लिए पंचकूला तलब

विज्ञापन
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में वीरवार को स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय ने जांच में शामिल होने के लिए नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, दो डॉक्टर व पांच कर्मचारियों को तलब किया है। अस्पताल की ही कर्मचारी जीडीए पूजा रानी ने स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज को संबंधित डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर कार्यालय स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय खुद जांच कर रहा है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के जांच अधिकारी कम निदेशक डॉ. डीएन बागड़ी ने इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए है। सीएमओ को जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश चौधरी, मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीति पूनिया, कर्मचारी शीला देवी, सीमा भाटिया, वर्षा छाबड़ा, ज्योति बत्रा, अंजू बाला को जांच के लिए तलब किया गया है।
शिकायतकर्ता ने लगाए हैं ये आरोप
स्वास्थ्यमंत्री को दी गई शिकायत में जीडीए ने आरोप लगाए हैं कि उसकी ड्यूटी रोजाना बदल दी जाती है। क्यों वह भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध करती है। एसएमओ द्वारा कार्रवाई करने की जगह धमकी दी जाती है और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधा होने के बावजूद निजी अस्पताल में भेज दिया जाता है और अस्पताल में बधाई ली जाती है। अल्ट्रासाउंड के लिए भी निजी सेंटर पर भेजा जाता है। कई कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पैसों की धांधली की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
नागरिक अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों को जांच के लिए पंचकूला तलब करने के बाद यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें