फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हैंडलूम से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के लक्कड़ मार्केट स्थित शिव शक्ति हैंडलूम से सामान चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है जबकि एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजनगर निवासी लखविंद्र व बाबा बूटा बस्ती निवासी राजेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर किया है। इस मामले में फरार आरोपी विक्की को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। सुपरवाइजर उषा बजाज के घर चोरी मामले में विक्की पर ही संदेह जताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में गुप्ता कॉलोनी निवासी अजय सैनी ने बताया था कि 24 जनवरी की रात्रि के समय आरोपी उसकी दुकान से 7 रजाई, 3 वैडिंग शादी सेट, 12 चादरें, 3 कंफर्ट एसी सेट सहित अनेक सामान चुराकर ले गए थे जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एचसी करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें