फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के तीन अनाज मंडियों में होगी सरसों की खरीद, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रशासन ने सरसों की फसल की सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर जिले की तीन मंडियों को अधिकृत किया गया है। इनमें फतेहाबाद, भूना व भट्टू कलां शामिल हैं। हालांकि, अभी तक सरसाें की खरीद का शेड्यूल नहीं आ पाया है। मगर उम्मीद जताई गई है कि सरकार 15 मार्च के बाद से सरसों की खरीद का शेड्यूल जारी कर देगी।
विज्ञापन


पिछले साल किसानों को सरसों की फसल पर अच्छा एमएसपी मिलने के चलते इस बार जिले के किसानों ने सरसों की फसल की ओर अपना रुझान बढ़ाया है। जिले में इस बार 29 हजार 397 एकड़ पर सरसों की बिजाई की गई है जबकि पिछले साल सरसों का रकबा करीब 24 हजार एकड़ था। पिछले साल किसानों की सरसों एमएसपी रेट पर 5460 रुपये प्रति क्विंटल बिकी थी और इस बार सरकार ने इस पर एमएसपी बढ़ाकर 5650 रुपये कर दिया है। जिले में सबसे अधिक सरसों की बिजाई भट्टू कलां खंड में होती है। भट्टू कलां राजस्थान के साथ लगता क्षेत्र है और यहां के किसान गेहूं के साथ-साथ सरसों की बिजाई भी करते हैं।

मार्केट कमेटी सचिवों को दिए व्यवस्थाएं पूरी करने के आदेश
फतेहाबाद अनाज मंडी को पिछले साल ही सरसों की फसल की खरीद के लिए अधिकृत किया गया था। वहीं, सरकार की ओर से 8 फीसदी नमी वाली सरसों की खरीद की जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से सरकारी खरीद के लिए किसी एजेंसी का नाम नहीं भेजा गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, जल्द ही एजेंसी का नाम सामने आ जाएगा और खरीद का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले साल की तरह इस बार भी हैफेड ही सरसों की खरीद करेगी। वहीं, दूसरी ओर फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां की अनाज मंडी के मार्केट कमेटी सचिवों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है और इन मंडियों में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोट
जिले में सरसों की खरीद के लिए तीन मंडियों को अधिकृत कर दिया गया है। 15 मार्च से 20 मार्च के बीच सरसों की खरीद के लिए एजेंसी अधिकृत की जाएगी। इसके बाद सरसों की खरीद का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें