फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीसीएम, कफ सिरप तक न मिलने पर मरीजों का हंगामा, बोले- पोलियो दवा पिलाने लायक ही रह गया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दवाइयों की कमी बरकरार है। अर्बन पीएचसी से उधारी ली गई पीसीएम, कफ सिरप फिर खत्म हो गए हैं। हालात ये है कि नागरिक अस्पताल में मरीजों को बुखार, खांसी, दर्द और तेजाब की दवा तक नहीं मिल रही है। मंगलवार सुबह 40 मिनट तक लाइन में लगने के बाद जब मरीजों को दवाई नहीं मिली तो गुस्सा फूट गया। मरीजों ने हंगामा किया और कहा कि अस्पताल में डॉक्टर हैं और न ही दवाई है। अस्पताल सिर्फ पोलियो की दवा पिलाने लायक ही रह गया है और इसे ताला लगा देना चाहिए।
विज्ञापन

मरीज गेट के आगे हंगामा करते रहे लेकिन कोई सुनने नहीं आया और गुस्सा बयां कर लौट गए। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बजट न होने के चलते दवाई नहीं खरीद पा रहे हैं। अगर कोई दवा खरीद भी लेता है तो मुख्यालय से आपत्ति आ जाती है कि बिना बजट खरीद क्यों की गई है। हालात ये हो चुके हैं डेढ़ करोड़ का सिविल सर्जन कार्यालय वेंडरों का कर्जदार हो चुका है। वेयर हाउस से दवाइयों की सप्लाई न होने के चलते दिक्कत आ रही है। वेयर हाउस से दवाई न आने पर सिविल सर्जन कार्यालय खरीद करता है। जिला नागरिक अस्पताल में पीसीएम, कफ सिरप, दर्द की दवा न होने पर अर्बन पीएचसी से उधारी ली गई थी। उधारी दवा लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था नहीं कर पाया। अब हालात ये हो गए कि सोमवार को उधारी ली गई दवा भी खत्म हो गई।

वायरल मरीजों की ओपीडी बढ़ी लेकिन दवा नहीं :
मौसम में बदलाव के चलते वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज आ रहे है। एक से डेढ़ घंटा डॉक्टर की ओपीडी के बाहर इंतजार करने के बाद लिखी गई दवा डिस्पेंसरी में नहीं मिल रही है। ढाणी ठोबा निवासी राम सिंह ने बताया कि अस्पताल में बुखार और खांसी की दवाई लेने आया था लेकिन नहीं मिली है। फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी राजोरानी ने बताया कि कमर दर्द और खाली पेट की दवा डॉक्टर ने लिखी थी लेकिन दोनों ही नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में दवाइयां वेयर हाउस से आती है। वेयर हाउस से सप्लाई न आने के चलते दिक्कत आ रही है। लेकिन फिर भी व्यवस्था करने का प्रयास जारी है। पिछले दिनों भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें