फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पुरानी रंजिश के चलते रेलवे फाटक पार राजनगर में मंगलवार रात को एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पड़ोसी अजय के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजनगर निवासी कृष्ण ने बताया कि वे राजस्थान के रायसिंहपुर से लगभग 20 साल पूर्व टोहाना आए थे। उसने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसने बताया कि वे दो भाई व एक बहन है। कृष्ण ने बताया कि उसका छोटा भाई 17 वर्षीय गोपाल उर्फ गोपी भी मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। उसने बताया कि उनका परिवार राजनगर में किराए पर रहता है। उसके पड़ोस में अजय उर्फ जगसीर भी किराए पर रहता था। उसने बताया कि उसके भाई गोपाल व अजय में कई बार तकरार व झगड़े भी हुए, जिसके बाद आरोपी अजय बार-बार उसके भाई को देख लेने की धमकी देता था। कृष्ण के अनुसार उन्होंने एक माह पूर्व मकान छोड़कर राजनगर से दूसरी जगह ले लिया था। उसने बताया कि मंगलवार रात के समय दोनों भाई अपना घरेलू सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर जा रहे थे। जब वह एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे तो वहां अजय पहले से खड़ा था। वहां आरोपी अजय ने उसके भाई से झगड़ा कर लिया और अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाल कर उसके भाई की बाई तरफ बखी में मार दिया, जिससे उसके भाई का खून निकलने लगा। उसने बताया कि आरोपी ने उसके भाई को मारने के बाद उसे धमकी दी कि तेरे भाई को तो मार दिया तू हीं मिला तो तुझे भी जान से मार दूंगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने लोगों की मदद से उसके भाई को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में चौकी इंचार्ज एएसआई साधुराम ने बताया कि राजनगर निवासी गोपाल को आरोपी अजय ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जब उसे अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई के बयान पर अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें