फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन मामूली कहासुनी के बाद तीन बहनों के इकलौते भाई की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
गांव समैण में हत्या की वारदात के बाद बस स्टैंड पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। उपमंडल के गांव समैण में होली के दिन हुए झगड़े में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत (22) निवासी समैण के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टोहाना पुलिस की टीम ने तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। हत्या का आरोप गांव के ही दो सगे भाइयों पर लगा है। इसके बाद पुलिस ने मृतक परमजीत के पिता बलराज के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्यारेलाल व मनोज के रूप में हुई है। मृतक परमजीत शादीशुदा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता 50 वर्षीय बलराज ने बताया कि वह खेती कर परिवार का गुजर बसर कर रहा है। उसने बताया कि उसकी तीन लड़कियां व एक लड़का परमजीत था। 22 वर्षीय बेटा शादीशुदा था और फाग के दिन उसका लड़का अपनी आल्टो कार से खेत में गया था। बलराज ने बताया कि खेत के रास्ते में शराब का ठेका पड़ता है तथा ठेके के पास ही उसके बेटे परमजीत की प्यारे लाल से वहां से गुजरने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह खेत में चला गया। बलराज ने बताया कि उसे इस झगड़े की खबर मंगलवार शाम को हुई जब वह अपने भतीजे कृष्ण के साथ किसी काम से गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान उसका बेटा परमजीत वहां पहुंचा और सुबह हुई कहासुनी के बारे में बता रहा था। बलराज ने आरोप लगाया कि इसी दौरान प्यारेलाल व उसका भाई मनोज एक बाइक पर सवार होकर आए और उसके बेटे को गाड़ी से उतार कर प्यारे लाल ने छाती में पिस्तौल से गोली मार दी। जिसके बाद परमजीत मौके पर गिर गया और हमारे शोर मचाते ही आरोपी प्यारे लाल व मनोज मौके से फरार हो गए।
बलराज ने बताया कि वह घायल परमजीत को पहले नागरिक अस्पताल में ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल में मंगलवार देर रात परमजीत ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद टोहाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल में मृतक परमजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन
उपमंडल के गांव समैण में एक युवक की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से बातचीत की है। मृतक के पिता के बयान पर नामजद प्यारेलाल व मनोज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, थाना सदर प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें