फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिकॉर्ड विवाद में नगर पालिका ने पार्षदों को तालाबंदी करने से रोका

Sun, 26 Jul 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगरपालिका रतिया : संवाद - फोटो : श्रीकृष्ण जयंती महोत्सव समिति के हरेंद्र यादव को बनाया गया संयोजक,किया स्वागत,मौजूद पूर्व एमएलसी डा.दिलीप यादव व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका में विकास कार्यों के रिकॉर्ड को लेकर चल रहे विवाद के बीच नपा प्रशासन ने चार पार्षदों को पत्र भेजकर 27 जुलाई को प्रस्तावित तालाबंदी नहीं करने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने पार्षदों से कार्यालय में तालाबंदी करने की बजाय नगरपालिका अभियंता और लेखाकार से रिकॉर्ड का अवलोकन करने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने पार्षदों विजय कुमार, अजमेर सिंह, गौरव शर्मा और हैप्पी सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि रिकॉर्ड देखने या किसी अन्य प्रक्रिया के दौरान कार्यालय में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न किया जाए। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालना या तालाबंदी जैसी गतिविधियां नियमों के विरुद्ध हैं और विधिक प्रावधानों के तहत दंडनीय हो सकती हैं।
प्रशासन ने पार्षदों से सभी कार्यवाही नियमानुसार और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करने में सहयोग की उम्मीद जताई है। वहीं पार्षद हैप्पी सिंह ने कहा कि यदि सोमवार को मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया तो तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 जुलाई को चारों पार्षदों ने नगरपालिका अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2022 से अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी। इसमें जारी किए गए सभी टेंडरों, पूरे हो चुके कार्यों, लंबित कार्यों, प्रत्येक कार्य पर खर्च राशि, कार्यों के नाम और वर्तमान स्थिति का विवरण मांगा गया था।
पार्षदों का आरोप है कि वे पिछले कई महीनों से विकास कार्यों की जानकारी मांग रहे हैं लेकिन नगरपालिका अधिकारियों की ओर से अब तक पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं मिलने से विकास कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि 24 जुलाई तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया तो 27 जुलाई को नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें